Monday, June 29, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद नगर थाना पहुंचे SP किरण कुमार: सुरक्षा व्यवस्था-पुलिस संसाधनों का...

जहानाबाद नगर थाना पहुंचे SP किरण कुमार: सुरक्षा व्यवस्था-पुलिस संसाधनों का लिया जायजा, आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर दिया जोर – Jehanabad News




जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने सोमवार को नगर थाना, जहानाबाद का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों और अन्य आवश्यक सामग्रियों की जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह एक नियमित और सतत अभियान है, जिसके तहत जिले के सभी थानों का क्रमवार निरीक्षण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य थानों में उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना, पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं को समझना और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों के साथ मामलों के त्वरित और संवेदनशील निष्पादन पर भी चर्चा की गई, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गोपनीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी जानकारी सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की जा सकती। एसपी किरण कुमार ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जिले के सभी थानों को और अधिक संसाधनयुक्त एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले लोगों के आवेदनों को सरलता और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया जाए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक का परंपरानुसार सलामी देकर स्वागत किया गया और उन्हें थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments