- Hindi News
- National
- Weather MP UP Rajasthan Himachal Uttarakhand Pre Monsoon Rain Flood Alert
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
देश के 6 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि, छह राज्यों में तेज गर्मी भी हो रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में पारा 42°C से ज्यादा दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में शुक्रवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए। देवास में आंधी-बारिश से मकान की बालकनी का हिस्सा गिर गया, हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई।
वहीं झारखंड में भी बिजली गिरने से 10 और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के चमोली में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने जैसी घटना हुई, जिससे स्कूल, 8 बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस और मकानों में मलबा घुस गया है।
मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका है। यह अगले 2 दिन में बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है।
पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…

देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश हुई और दिन में अंधेरा छा गया।

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने के बाद मलबे में थार कार फंस गई।

मध्य प्रदेश के बालाघाट बिजली गिरने से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के देवास में घर की बालकनी का हिस्सा गिर गया। इससे 2 महिलाओं की मौत हो गई।
6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.4°C दर्ज किया गया।
वहीं यूपी के लखीमपुर खीरी में 43.2°C, बांदा और आगरा में 43°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.1°C, एमपी के ग्वालियर में 41.8°C और गुजरात के अहमदाबाद में 41.7°C रहा।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल
28 जून:
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (नागपुर-अमरावती रीजन) में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट है।
29 जून:
- छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
- राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मानसून के आगे बढ़ने का इंतजार 2-3 दिन और बढ़ा

मध्य प्रदेश में एंट्री लेने के बाद मानसून ठहर गया है। पिछले 3 दिन से आगे नहीं बढ़ा है। इसके आगे बढ़ने का इंतजार 2-3 दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार को सिवनी में 50mm बारिश हुई। शाजापुर के शुजालपुर, अकोदिया समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। उज्जैन में 38mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून अगले 72 घंटे में दस्तक देगा; लखीमपुर-खीरी में तापमान 43.2°C

यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून से यूपी में मानसून की बारिश शुरू होगी। तापमान में 8°C से 9°C तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी का तापमान सबसे ज्यादा 43.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में प्री-मानसून बारिश जारी

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60mm पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में 25mm से ज्यादा बारिश हुई। आज भी 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.1°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2-4 दिनों के बीच सभी जिलों बारिश होगी; तापमान 4°C तक गिरेगा

बिहार में अब मानसून एक्टिव होने लगा है। इससे अब बारिश शुरू होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा। अधिकतम तापमान 4°C तक गिरेगा। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की संभावना, आज पूरे राज्य में तेज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-चंडीगढ़ में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि, आज प्री-मानसून बारिश के असर के चलते अधिकतर शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान 50kmph की आंधी भी चल सकती है। शुक्रवार का पूरे राज्य में तेज गर्मी रही। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: अधिकतम तापमान में औसतन 1.3°C की बढ़ोतरी, रोहतक का पारा 43.4°C रहा; आज 3 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मानसून में देरी के बीच तेज गर्मी जारी है। शुक्रवार को रोहतक का तापमान 43.4°C रहा। राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.3°C की बढ़ोतरी हुई। तापमान सामान्य से 3.3°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज केवल 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…



