Last Updated:
Welcome to the Jungle Review LIVE: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज समेत 34 एक्टर वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. ‘वेलकम टू द जंगल’ को पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं….और पढ़ें
‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaykumar)
मुंबई. Welcome to the Jungle Review LIVE: अक्षय कुमार स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आज रिलीज हो गई है. फिल्म में अक्षय के अलावा 33 कलाकार हैं. एक दिन पहले फिल्म का पेड प्रीव्यू हुआ, जिससे फिल्म को 3.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई. फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग के दौरान की वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. इनमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल हैं.
अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक पोस्टर शेयर किया जिसमें वह हाथ जोड़कर खड़े हैं, जबकि बाकी कलाकार उनके पीछे खड़े हैं. उन्होंने क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक मैसेज लिखा -“क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स, प्लीज़ स्टार रेटिंग्स की जगह हंसी वाले इमोजी का इस्तेमाल करें.”
यह ‘वेलकम’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. साल 2007 में कैरटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर समेत कई कलाकार थे. फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ है, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. फिल्म में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन के साथ-साथ नाना पाटेकर और अनिल कपूर भी थे.
वेलकम टू द जंगल रिव्यू: क्रिटिक ने दिया 4.5 रेटिंग
ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने भी वेलकम टू द जंगल का रिव्यू किया, उन्होंने लिखा, “‘वेलकम टू द जंगल’ – एक नॉन-स्टॉप एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म जो तेज़ी से आगे बढ़ती है. अगर मनमोहन देसाई ‘शोले’ और ‘अमर अकबर एंथनी’ को मिलाकर कोई फ़िल्म बनाते, तो वह ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी ही होती. जैसा कि मशहूर फ़िल्ममेकर कहा करते थे, एक कमर्शियल फ़िल्म में हर 10 मिनट में एक धमाकेदार सीन होना चाहिए. इस फ़िल्म में भी ऐसा ही होता है; कॉमेडी, एक्शन और म्यूज़िक स्क्रीनप्ले में ऐसे घुले-मिले हैं कि फ़िल्म में कहीं भी बोरियत महसूस नहीं होती. अक्षय कुमार अपने कॉमिक अवतार में ज़बरदस्त लगे हैं और इस बार उन्होंने अपने कई यादगार किरदारों को भी पीछे छोड़ दिया है. उनका डबल रोल वाला अंदाज़ बहुत मज़ेदार है. साथ ही, रवीना टंडन के साथ उनके सीन फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा हैं. सुनील शेट्टी को स्क्रीन पर वापस देखना बहुत अच्छा लगा. वह शानदार हैं और अरशद वारसी भी, जो बिल्कुल नैचुरल लगे हैं. जॉनी लीवर, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे अनुभवी कलाकार फ़िल्म में जान डाल देते हैं.”
#WelcomeToTheJungle #MovieReview – Non-stop action comedy that moves at a rapid pace. Rating: 🤣🤣🤣🤣1/2
If Manmohan Desai had made Sholay with Amar Akbar Anthony then he would have made Welcome To The Jungle.
As the great filmmaker used to say, a commercial movie needs to… pic.twitter.com/A0EKL6nsfl
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) June 25, 2026
Welcome to the Jungle Review & Rating: अक्षरा सिंह के पिता ने की फिल्म देखने की अपील
अक्षरा सिंह के पिता इंद्र सिंह ने एक वीडियो शेयर किया और लोगों से ‘वेलकम टू द जंगल’ देखने की अपील की. उन्होंने लिखा, “प्रभू, फिल्म वेलकम टु द जंगल मे हंसते हंसते लोटपोट हो जाओगे. जिन्होंने नही देखा वो जाकर देखो”
Welcome to the Jungle Rating LIVE Updates: ‘वेलकम टू द जंगल’ में बेहतरीन कॉमेडी
एक यूजर ने स्क्रीनिंग के दौरान की दो तस्वीरें शेयर की है. यूजर ने लिखा, “मेटा कॉमेडी पीक पर है. महाभारतXवेलकम टू द जंगल. अक्षय कुमार ने महफिल लूट ली. अहमद खान ने बेहतर किया. वेलकम टू द जंगल”
Welcome to the Jungle Release LIVE updates: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पेड प्रीव्यू से कमाए 3.75 करोड़ रुपए
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पेड प्रीव्यू के जरिए 3.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म 7 भाषाओं में रिलीज हुई है, जिनमें बंगाली, गुजराती और पंजाबी वर्जन भी शामिल हैं.
Welcome to the Jungle Review LIVE: तरण आदर्श ने दिए 3.5 स्टार
फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘वेलकम टू जंगल’ को 3.5 स्टार दिए हैं. उन्होंने फिल्म को 1980 के दशक की मसाला एंटरटेनर फिल्म बताया है. उन्होंने लिखा कि फिल्म देखने के लॉजिक या रीजनिंग नहीं लेकिन इसका फोकस फन, हंसी और पुरानी यादें और जबरदस्त एंटरटेनमेंट से है. यह फिल्म छोटे शहरों और आरम लोगो के लिए है. उन्होंने डायरेक्टर अहमद खान की तारीफ की और कहा कि खूबसूरती के साथ इतनी बड़ी स्टारकास्ट को काफी अच्छे से संभाला.
#OneWordReview…#WelcomeToTheJungle: ENTERTAINING.
Rating: ⭐️⭐️⭐️½
Get ready for a 1980s-style masala entertainer… The focus is on fun, laughter, nostalgia, and larger-than-life entertainment – not logic or reasoning… Several jokes land effectively, though the post-interval… pic.twitter.com/ImE9Dccrnp
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2026

