Thursday, June 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबिजली इंजीनियर ₹2000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: दमोह के हटा...

बिजली इंजीनियर ₹2000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: दमोह के हटा में लोकायुक्त की कार्रवाई, मीटर रीडर भी पकड़ा गया – Damoh News




दमोह के हटा में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JE) राजेश सहाय को बुधवार दोपहर ₹2000 की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने उनके कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक आरओ वाटर प्लांट संचालक से मीटर का लोड बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में की गई। इस मामले में एक मीटर रीडर संदीप पटेरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता इंद्रकुमार पटेल उपकाशी मिनरल वाटर आरओ प्लांट के संचालक हैं। पटेल के वाटर प्लांट में लगे मीटर का लोड बढ़ाने के लिए कनिष्ठ अभियंता राजेश सहाय ने ₹7000 की रिश्वत मांगी थी। ₹2000 इसकी पहली किश्त के तौर पर तय किए गए थे। लोकायुक्त इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि सहायक अभियंता राजेश सहाय ने आवेदक के वाटर प्लांट का निरीक्षण किया था। प्लांट पर लगे मीटर का लोड कम पाए जाने पर कार्रवाई न करने के एवज में ₹7000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत न देने पर आवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी भी दी गई थी। इंद्र कुमार पटेल ने सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई गई। टीम ने हटा पहुंचकर ₹2000 की रिश्वत लेते हुए सहायक अभियंता राजेश कुमार सहाय को गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारी संदीप पटेरिया, जो मीटर रीडर का कार्य करता है, की भूमिका भी इस मामले में पाई गई है, जिसके संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदक इंद्र कुमार पटेल ने बताया उन्होंने मीटर लोड बढ़ाने की कार्रवाई भी करा ली थी। इसके बाबजूद भी कनिष्ठ अभियंता राजेश सहाय के द्वारा धमकाया जा रहा था। रिश्वत की मांग की जा रही थी। पैसे न देने पर एक लाख रुपए का केस बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। वह 6 हजार रुपए पहले भी चुका है उसके बाद 7 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments