Wednesday, June 24, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं: निवाड़ी में...

कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं: निवाड़ी में संबल योजना से 2 लाख की सहायता दी; योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई – Niwari News




निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत चौमो खास में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर जमुना भिड़े ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश दिए। चौपाल में एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया, जिसमें गांव निवासी लोकेश साहू ने अपनी समस्या बताई। उनकी माता के निधन के बाद कलेक्टर ने उन्हें संबल योजना का लाभ दिलाने के लिए तत्काल दो लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई रात्रि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से बचाना था। चौपाल में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण के साथ खेती करने के तरीकों से अवगत कराया गया। लोगों की समस्याओं का समाधान के निर्देश कलेक्टर जमुना भिड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, एसडीएम मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर स्वाति सिंह, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रात्रि चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरकार की योजनाएं और सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments