Wednesday, June 24, 2026
Homeराज्यदिल्लीएयर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा: दिल्ली से अमृतसर...

एयर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा: दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ा, तकनीकी खराबी से रास्ता भटका, पाकिस्तान ने चेतावनी देकर लौटाया – Amritsar News


विमान के पाकिस्तान एयरस्पेस में पहुंचने पर उसे वापस दिल्ली लौटाया गया। फोटो एआई जनरेटेड है।

एयर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार रात को रास्ते से भटक कर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जा घुसी। इस पैसेंजर फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान भरी थी और इसे अमृतसर में लैंड होना था, लेकिन पाकिस्तान की चले जाने पर इसे पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने चेतावनी दे

.

तय समय पर फ्लाइट अमृतसर नहीं पहुंच पाई तो एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ने के बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली जाना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण यह फ्लाइट रास्ता भटक गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

3 मिनट की देरी से उड़ा था विमान

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरबस AI-321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। यह विमान अपने निर्धारित समय से 3 मिनट देरी से उड़ा था। इसके बाद उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई।

इस विमान को रात 10 बजकर 30 मिनट पर अमृतसर में लैंड होना था, लेकिन विमान अपने रूट से भटक गया और पाकिस्तान के एयरस्पेस में जा घुसा। इस बात पता पायलट को भी तब लगा, जब पाकिस्तान एयर ट्रैफिक अथॉरिटी से विमान को चेतावनी मिलने लगी।

पायलट ने रास्ता बदला, अमृतसर में जगह नहीं मिली

इस घटना के तुरंत बाद पायलट ने विमान का रास्ता बदला और यू-टर्न मारकर वापस भारत के एयरस्पेस में आया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। समय निकल जाने के बाद विमान अमृतसर की सीमा में पहुंचा, लेकिन ट्रैफिक बढ़ने से विमान को उतरने की जगह नहीं मिली।

एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से विमान को वापस दिल्ली जाने के निर्देश मिले। इसके बाद विमान वापस दिल्ली गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब 2 घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने अमृतसर के लिए फिर से उड़ान भरी और सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

यात्रियों को 4 घंटे की देरी

इस घटना के कारण यात्रियों को करीब 4 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जिन्हें रात 10 बजकर 30 मिनट तक अमृतसर पहुंचना था, वे देर रात अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया- तकनीकी कारणों से विमान लैंड नहीं हुआ

इस मामले में अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी विमान की लैंडिंग से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की ओर से अंतिम अनुमति दी जाती है। कई बार रनवे की उपलब्धता, एयर ट्रैफिक या अन्य तकनीकी कारणों से विमान को कुछ समय तक हवा में ही होल्डिंग पैटर्न में इंतजार करना पड़ता है।

अधिकारी के अनुसार, संबंधित विमान के मामले में लैंडिंग में देरी होने पर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया था, जिससे इस विमान के लैंड होने की जगह नहीं थी। बाद में सूचना मिली कि तकनीकी कारणों के चलते विमान भटक गया था। इसके बाद उसे वापस दिल्ली ले जाने को कहा गया।

अधिकारी ने बताया कि विमान बाद में सुरक्षित रूप से वापस चला गया था। हालांकि, यात्रियों को कुछ देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन के पास किसी बड़े हंगामे या दुर्व्यवहार की कोई जानकारी नहीं है। यात्रियों को हुई असुविधा के बावजूद स्थिति सामान्य रही।

॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हंगामा:लैंडिंग के समय यात्री पैनिक हुआ, मुक्के मारकर शीशा तोड़ा; क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1879) में बीते रविवार को एक पैसेंजर ने बीच हवा में हंगामा शुरू कर दिया। यात्री ने फ्लाइट की विंडो का शीशा भी तोड़ दिया। उसने फ्लाइट क्रू के साथ बदतमीजी की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments