Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबिहारNH-22 पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत: हरशेर गांव...

NH-22 पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत: हरशेर गांव के पास लग्जरी कार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम – Goraul(vaishali) News




हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिखनपुरा गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में हुई है। हाजीपुर जा रहे थे मोहम्मद अब्दुल्ला पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अब्दुल्ला अपनी बाइक से हाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरशेर गांव के समीप एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत टक्कर लगने के बाद मोहम्मद अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोरौल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार जब्त कर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त लग्जरी कार को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments