Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनशे में बाइक चला रहे पिता की कार से टक्कर: राजगढ़...

नशे में बाइक चला रहे पिता की कार से टक्कर: राजगढ़ में 7 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत, घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिता शराब के नशे में बाइक चला रहा था और उसकी तेज रफ्तार बाइक महाबल गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमपुरा निवासी देवीसिंह तंवर (30) अपनी 7 वर्षीय बेटी मोंटी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। महाबल गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल देवीसिंह व बच्ची को जिला अस्पताल राजगढ़ ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। घायल देवीसिंह का उपचार जारी है। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि देवीसिंह शराब के नशे में था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments