Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुड'उसे छोड़ तो नहीं सकती मगर' एक्टर भांजे पर आया मामी का...

‘उसे छोड़ तो नहीं सकती मगर’ एक्टर भांजे पर आया मामी का दिल, शादी रचाई, उदास होकर बोली – ‘वो पिछले 16 साल से…’


मुंबई. बॉलीवुड के कॉमेडी और डांस के किंग एक्टर गोविंदा लगभग 16 साल से फिल्मों से दूर हैं. 1963 को विरार महाराष्ट्र में जन्मे गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलकर अपनी शादी, लाइफ स्टाइल और गोविंदा की जिंदगी के बारे में बातें कीं. गोविंदा की पत्नी सुनीता उनकी सगी मामी की छोटी बहन है. गोविंदा ने कई साल तक अपनी शादी छुपाकर रखी थी.

सुनीता अहूजा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया, ‘मुझे 15 साल की उम्र में प्यार हो गया था. प्यार की कोई उम्र नहीं होती. गोविंदा बेटा बहुत अच्छा है, भाई बहुत अच्छा है. मुझे पति के रूप में जो चाहिए, वो उसमें नहीं है. 60 साल का हो गया लेकिन अभी भी अपने परिवार की सेवा में लगा रहता है. वो कभी अपने लिए नहीं जिया. अब पछतावा करने का कोई फायदा नहीं, अब उसे छोड़ तो सकती नहीं.’ सास की वजह से मेरी गोविंदा से शादी हुई थी.’

वह आगे बताती हैं, ‘मैं जब 15 साल की थी और 9वीं में पढ़ती थी, तब गोविंदा बीकॉम सेकेंड ईयर में थे. मैं अपने जीजा के घर में उनको मिली. मुझे शुरू-शुरू में गोविंदा पसंद नहीं था. मैं बांद्रा से थी, वो बिरार से था. वो बहुत ही ट्रेडिशनल मिजाज का था. साड़ी-सलवार सूट पहनने के लिए कहता था. मैं टॉम ब्वॉय जैसी थी. मुझे शॉर्ट्स पसंद थे. हम दोनों की बहुत लड़ाई होती थी. फिर धीरे-धीरे हम दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया. गोविंदा ने अपना स्ट्रगल मेरे जीजा यानी अपने मामा के घर पर रहकर किया. मेरा भी दीदी-जीजा के घर आना-जाना होता रहता था. तब जाकर धीरे-धीरे प्यार हो गया. प्यार की कोई उम्र नहीं होती. हमारा तीन साल तक अफेयर चला. फिर मेरे जीजा ने ही मेरे अफेयर को पकड़ लिया. उन्होंने मेरी मां को भी बता दिया. मेरी मां ने तत्काल शादी करा दी. हम बचपन से एकदूसरे को जानते हैं. वो न मेरी इज्जत करता है, और न ही मैं उसकी इज्जत करती हूं.’

‘मेरे जीजा ने चैलेंज दिया था’

सुनीता अपनी लव स्टोरी के बारे में बताती हैं, ‘उसकी पहली फिल्म ‘तन-बदन’ थी. मुझे भी फिल्म में काम करने का ऑफर आया था लेकिन मैंने इनकार कर दिया था. मैंने साफ कहा था कि फिल्में करना मुझे पसंद नहीं. वो फिल्म के मुहुर्त से लौटा था. जैसे ही वह घर लौटा तो मैंने उसकी दाढ़ी टच की थी. मैंने सोचा देखूं कि गोविंदा क्या रिएक्शन देता है. मेरे जीजा ने चैलेंज दिया था. विरार में जब गोविंदा था तो किसी लड़की को हाथ नहीं लगाने देता था. मेरे अंदर इस बात की खुन्नस भी थी. मैंने सोचा था कि अगर वो मेरा हाथ पलटकर थामेगा तो मैं भी उसका हाथ थाम लूंगी. बाद में उसे मैंने अपना जीवनसाथी बना ही लिया.’

‘मेरी शादी भी सास की वजह से हुई’

वह आगे बताती हैं, ‘मुझे पता था कि गोविंदा को अपनी मां से बहुत लगाव है. मेरी शादी भी सास की वजह से हुई. वर्ना आज मैं घर पर नहीं होती. गोविंदा ने किसी और शादी की होती. गोविंदा ने शादी होते ही बोल दिया था कि इस घर में वही होगा, जो मेरी मां चाहेगी. मेरी सास मुझे बहुत प्यार करती थीं. मेरा और मेरी सास का बर्थडे एकसाथ 15 जून को था. मैं करीब 13 साल तक अपनी सास के साथ रही लेकिन कभी भी उनके साथ लड़ाई नहीं की.’

‘सती सावित्री भी नहीं हूं लेकिन…’

पार्टियां नहीं करने के सवाल पर सुनीता कहती हैं, ‘मैं अब पार्टियां नहीं करती. सती सावित्री भी नहीं हूं. हर चीज की एक उम्र होती है. अब बच्चे बड़े हो गए हैं. अब मैं पूजा-पाठ में ध्यान लगाता हूं. योग-ट्रैवलिंग करती हूं. नए-नए मंदिर देखने का शौक है. 12 साल से मैं अपना बर्थडे अकेले मान रही हूं. अपने लिए भी वक्त निकालना चाहिए. यह बात मैं सभी औरतों को बोलती हूं. शाम को दो पैग भी लगाती हूं.’

‘गोविंदा मुझसे चिढ़ जाता है’

गोविंदा आजकल फिल्मों में क्यों नहीं दिख रहे? इस सवाल के जवाब में सुनीता कहती हैं, ‘गोविंदा का जो सर्कल है, वो बहुत ही गलत है. वो लोग गोविंदा की झूठी तारीफ, वाहवाही करते रहते हैं. मैं सच बोल देती हूं तो वो चिढ़ जाता है. मैं कहती हूं कि चीची 1990 का दौर खत्म हो चुका है. अब 2025 चल रहा है. मुझे गुस्सा आता है. उसे अपना सर्कल बदलना चाहिए.’

कैरेक्टर रोल नहीं करने के सवाल पर सुनीता ने कहा, ‘मैं भी यही बात उसे हर समय समझाती हूं. यही बात डेविड धवन ने भी बोली थी. सोलो हीरो का समय नहीं है. मैं उसे हर समय समझाती हूं. मैं उससे कहती हूं कि तुम विलेन का रोल भले न करो लेकिन अच्छे सब्जेक्ट चुनो. गोविंदा ओटीटी देखता ही नहीं. समय की यही मांग है.’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments