शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे बापू की कुटिया के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक गंभीर घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर लालघाटी थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के दौरान युवक के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें पाई गईं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर करने की सलाह दी है।हालांकि, युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बेहोशी की स्थिति में होने के कारण उसके परिजनों या निवास स्थान की जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल युवक के साथ इंदौर जाने वाला कोई परिजन मौजूद नहीं था, जिसके कारण उसे इंदौर रेफर नहीं किया जा सका। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक ने शराब का सेवन कर रखा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक घायल कैसे हुआ। पुलिस उसकी पहचान करने और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Source link
बापू की कुटिया के पास युवक गंभीर घायल मिला: पहचान नहीं होने से इंदौर रेफर नहीं हो सका – shajapur (MP) News
RELATED ARTICLES

