Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजनरल परेड में SP ने परखा पुलिस अनुशासन: सिंगरौली पुलिस लाइन...

जनरल परेड में SP ने परखा पुलिस अनुशासन: सिंगरौली पुलिस लाइन में निरीक्षण, कार्यकुशलता और जनसेवा पर दिए निर्देश – Singrauli News


सिंगरौली पुलिस लाइन में शुक्रवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. (IPS) ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की तैयारियों, अनुशासन तथा कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों

.

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने टोलीवार परेड, टर्न आउट, वर्दी की साफ-सफाई, चाल-ढाल, कमांड, अनुशासन और ड्रिल प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन किया। टोली कमांडरों ने क्रमवार उन्हें सलामी दी। एसपी ने परेड की समग्र गुणवत्ता का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि परेड पुलिस बल के अनुशासन, एकता, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का व्यवहार, समयपालन, वर्दी और कार्यशैली विभाग की गरिमा को दर्शाती है। इसलिए सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

परेड का निरीक्षण करते एसपी।

इस अवसर पर उत्कृष्ट टर्न आउट, बेहतर अनुशासन और श्रेष्ठ परेड प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि अच्छे कार्यों को प्रोत्साहन मिलने से पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और सेवा भावना का विकास होता है।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और वर्दी की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जनता के विश्वास को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

जनरल परेड के माध्यम से पुलिस बल की तैयारी, टीम भावना, अनुशासन और कार्यक्षमता का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह एवं पूर्ण अनुशासन के साथ भागीदारी निभाई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments