रायसेन के पाटनदेव इलाके में एक किराना दुकान में सोमवार-मंगलवार की रात 2 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी विकराल थी कि दुकान के अंदर रखा फ्रिज, कूलर, फर्नीचर और किराना का पूरा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने समय रहते आग को देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग की सूचना नहीं मिलती, तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान के ऊपर स्थित मकान और उसमें रह रहे लोगों के लिए भी खतरा टल गया। दुकान संचालक का नाम जितेंद्र कुशवाहा ‘जीतू’ है। इस आग से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।
Source link
रायसेन में रात दो बजे किराना दुकान में लगी आग: फ्रिज, कूलर समेत लाखों का सामान जला; ऊपर रह रहे परिवार पर भी मंडराया खतरा – Raisen News
RELATED ARTICLES

