Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनर्मदापुरम में नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप: भरोसे का फायदा...

नर्मदापुरम में नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप: भरोसे का फायदा उठाकर घर में रुक रात, कर दिया गलत काम – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम शहर में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी पिपरिया क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और पीड़िता के परिवार का रिश्तेदार है। वह 6 जून को मेहमान के रूप में पीड़िता के घर आया था। इस दौरान उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की, लेकिन पीड़िता डर के कारण चुप रही। बताया गया है कि 10 जून को आरोपी फिर नर्मदापुरम आया और रात में उसी घर में रुका। देर रात उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती की और धमकी भी दी। परिजनों को बताई घटना
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार उसे कोतवाली थाने लेकर पहुंचा, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। कोतवाली थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि 14 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रिश्तेदार है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments