Friday, June 12, 2026
Homeबॉलीवुडवही पुरानी मस्ती मगर नया एडवेंचर! 'धमाल 4' का ट्रेलर देख फैंस...

वही पुरानी मस्ती मगर नया एडवेंचर! ‘धमाल 4’ का ट्रेलर देख फैंस हुए लोटपोट- ‘मजा तो आएगा’


Last Updated:

Dhamaal 4 Trailer Released : फिल्म ‘धमाल 4’ का ट्रेलर धमाकेदार अंदाज में रिलीज हुआ. ट्रेलर फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है. फिल्म का ट्रेलर मस्ती, एडवेंचर और जबर्दस्त कॉमेडी से भरपूर है, जो पहले से कहीं ज्यादा एंटरटेनमेंट का वादा करता है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे सितारे हैं. इसे इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है. फिल्म को कई बड़े निर्माताओं ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘धमाल 4’ 10 जुलाई को रिलीज होगी. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: कॉमेडी, मस्ती और एडवेंचर का जबरदस्त डोस पाने के लिए तैयार हो जाएं. अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. लोग ट्रेलर देखकर अपना रोमांच जाहिर कर रहे हैं. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म भरपूर एंटरटेनमेंट का वादा करती है. मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई के बाहरी इलाके में मौजूद मशहूर अम्यूजमेंट पार्क ‘इमैजिका’ को चुना, ताकि फिल्म की थीम के अनुरूप माहौल में खास अनुभव मिल सके. अनोखे अंदाज ने ट्रेलर लॉन्च के इवेंट को भी उतना ही मजेदार और रोमांचक बना दिया, जितनी की यह फिल्म खुद होने का वादा करती है.

‘धमाल 4’ का ट्रेलर देखकर लगता है कि इसमें वो सब कुछ कूट-कूटकर भरा है जिसकी उम्मीद इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी से फैंस करते आ रहे हैं. यानी इसमें फुल-टू मस्ती, जबर्दस्त एडवेंचर और लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी है. ट्रेलर पर एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘अब जब प्ले का बटन दबा ही दिया है, तो इसे एन्जॉय करें.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘धमाल की शब्बो ज्यादा फेमस है. मिस यू शब्बो.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘भाई, ये फिल्म नहीं, हमारा बचपन है. आदि-मानव की जोड़ी. अनलिमिटेड लाइक्स.’ फिल्म ट्रेलर में वही पुरानी हाई-वोल्टेज एनर्जी नजर आ रही है जिसने ‘धमाल’ सीरीज को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी बना दिया है. फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी सिचुएशनल कॉमेडी, अतरंगी किरदारों और बिना क्रेजी कॉमेडी के लिए मशहूर है. फिल्म बिना अश्लीलता परोसे परिवार के साथ थियेटर में मनोरंजन करने का वादा करती है. फिल्म से दर्शकों को वही पुराना स्वाद मिलने वाला है, लेकिन मेकर्स ने वादा किया है कि इस बार पागलपन, एक्साइटमेंट और एंटरटेनमेंट का लेवल पिछली फिल्मों से दोगुना और कहीं ज्यादा बड़ा होगा.

‘धमाल 4’ की जबरदस्त स्टारकास्ट
‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कॉमेडी के किंग शामिल हैं. वे अपनी टाइमिंग से दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार हैं. साथ ही, फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्शन की कमान एक बार फिर सीनियर डायरेक्टर इंद्र कुमार ने संभाली है, जबकि इसे अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक जैसे बड़े दिग्गजों ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments