Friday, June 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनरसिंहपुर में 250 साल पुरानी मूर्तियां चुराने वाला गिरोह पकड़ाया: कई...

नरसिंहपुर में 250 साल पुरानी मूर्तियां चुराने वाला गिरोह पकड़ाया: कई मंदिरों में की वारदात; अष्टधातु की प्रतिमाएं, 17 चांदी के छत्र और लाखों का सामान जब्त – Narsinghpur News




नरसिंहपुर पुलिस ने जैन मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 250 वर्ष पुरानी अष्टधातु की 2 कीमती मूर्तियां, 17 चांदी के छत्र और लाखों रुपए के चोरी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ने किया खुलासा, टेक्निकल इनपुट से पकड़ाया गिरोह SP डॉ. ऋषिकेश मीना ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दो-तीन महीनों के भीतर जिले के ग्राम रामनिवारी, करकबेल और तेन्दूखेड़ा के धार्मिक स्थलों में चोरी की लगातार वारदातें सामने आ रही थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निगरानी बदमाश टिक्कू उर्फ टेकसिंह लडिया पर शिकंजा कसा, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर सिलसिलेवार चोरियां करना स्वीकार किया। चोरी का माल खरीदने वाले सराफा कारोबारी सहित 5 गिरफ्तार मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने इस गिरोह में शामिल ज्ञानी प्रजापति (निवासी झामर), आशीष शर्मा (निवासी गोहचर), नितिन शर्मा (निवासी गोटेगांव) और चोरी की चांदी व मूर्तियां खरीदने वाले सुनार चिन्टू उर्फ मुकेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कबूलीं ये बड़ी वारदातें आरोपियों ने पुलिस रिमांड में शहर और ग्रामीण इलाकों की कई बड़ी चोरियों का खुलासा किया है। 6-7 जून 2026 की रात: करकबेल जैन मंदिर में चोरी। 10 मार्च 2026: रामनिवारी जैन मंदिर में चोरी। 7 अप्रैल 2026: तेन्दूखेड़ा जैन मंदिर में वारदात। 30 मई 2026: बैलहाई स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में चोरी। 2 अप्रैल 2026: गोटेगांव-सतपुड़ा रोड बायपास के पास एक सूने मकान का ताला तोड़ा। मंदिर समितियों को सौंपी जाएंगी मूर्तियां पुलिस ने आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। जब्त किए गए सामान में भगवान की 2 प्राचीन अष्टधातु मूर्तियां, 17 चांदी के छत्र, 2 चांदी के आसन, 1 चांदी का मुकुट, 4 बैटरियां, 3 इन्वर्टर, 2 फ्रिज, 4 एलईडी टीवी, 2 डीवीआर, 2 पंखे, वारदात में इस्तेमाल की गई 2 बाइक और 4,000 रुपए नकद शामिल हैं। एसपी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भगवान की प्राचीन मूर्तियों और अन्य पूजन सामग्री को पूरे आदर के साथ संबंधित जैन मंदिर समितियों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments