Last Updated:
Shanthi Priya Talk about Bald Look: अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में नजर आ चुकीं शांति प्रिया ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन असल जिंदगी उनकी दर्दभरी रही है. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्…और पढ़ें
डेब्यू से मिली थी पहचान शांति प्रिया ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सौगंध’ से किया था. इस फिल्म में उनके हीरो थे अक्षय कुमार, जो खुद भी इसी फिल्म से बतौर लीड हीरो डेब्यू कर रहे थे. सौगंध उस दौर में ज्यादा सफल नहीं हो पाई, लेकिन इस फिल्म से शांति प्रिया को पहचान मिली. अक्षय कुमार आज जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं, वहीं शांति प्रिया कुछ समय बाद एक्टिंग से दूर हो गई थीं.
लोगों ने खूब मारे थे ताने
शांति प्रिया ने अप्रैल 2025 में अपना सिर मुंडवा लिया था. उनका उठाया गया ये कदम फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था. कुछ महीने पहले ही शांति प्रिया ने अपनी कई फोटोज शेयर की थीं, इन फोटोज में उनका बाल्ड लुक नजर आया था. अपने दिवंगत पति सिद्धार्थ रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने उनका ब्लेजर भी पहना था, लेकिन उस वक्त लोगों ने उनसे कहा था कि वह ये सब लोगों का ध्यान अपनी ओर करने के लिए कर रही हैं. उन्होंने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने गंजा होने जैसा कदम क्यों उठाया था.
View this post on Instagram

