Last Updated:
KALA HIRAN OFFICIAL FIRST LOOK: 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है. करीब ढाई मिनट के वीडियो में कोर्टरूम ड्रामा, गैंगस्टर एंगल और बिश्नोई समाज की न्याय की लड़ाई की झलक दिखाई गई है. खास बात यह है कि फर्स्ट लुक रिलीज होने के तुरंत बाद सलमान खान ने फिल्म के निर्माण और रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. वहीं, मेकर्स इसे बिश्नोई समाज की अनसुनी गाथा बता रहे हैं.
फिल्म में लीड रोल काशिफ इकबाल खान ने निभाया है.
ढाई मिनट के वीडियो जारी कर कलाकारों को इंट्रोड्यूस किया गया है. सलमान खान का रोल मूवी में काशिफ इकबाल खान ने निभाया है, जिन्होंने उन्हें पूरी तरह से कॉपी करने की कोशिश की है. मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म बिश्नोई समाज के पूज्य गुरू जम्भेश्वर भगवान और पूरे बिश्नोई समुदाय के प्रति एक सम्मान है. फिल्म को उन प्रामाणिक साहित्यों और दस्तावेजों से रूपांतरित किया गया है, जिन्होंने इस घटना के पीछे के असल सच और रहस्यों को दुनिया के सामने उजागर किया था.
कैसी है मूवी की झलक
टीजर वीडियो शुरू होता है कोर्ट के एक सीन से. जहां अयान खान कठघरे में खड़ा है. वकील ने उसके खिलाफ दलील देते हुए बताया कैसे 2 अक्टूबर 1998 की रात दो काले हिरण को अयान खान ने मार गिराया. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फिल्म में लॉइन विश्नोई नाम दिया है. वीडियो में कहा गया है कि 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का बाप दाऊद था. लेकिन आज दाऊद का भी बाप है, लॉयन बिश्नोई है. पुलिस केस में फंसे और लॉयन गैंग के हमलों से घबराए अयान को दिखाया गया है. जेल में रहकर कैसे लॉयन अयान पर हमले और दूसरे आतंक फैला रहा है, इससे पुलिस परेशान हैं. अयान पुलिस को भी धमकाते हुए कहता है ‘अगर तुम लोगों में दम नहीं है तो अभी मुझे क्लियर बता दो, मैं ये देश हमेशा के लिए छोड़कर चला जाऊंगा, लेकिन बिश्नोई गैंग के हाथ सड़कों पर कुत्ते की मौत नहीं मरने वाला. एक सीन में पुलिसकर्मी अपने अफसर को बताते हैं कि विश्नोई को अयान का पैसे नहीं बल्कि अयान की बलि चाहिए.
इसी साल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को भारत एस. श्रीनेत ने डायरेक्ट किया है. अमित जानी ने फिल्म की कहानी को लिखने के साथ-साथ फिल्म को प्रोड्यूस किया है. लीड रोल में काशिफ इकबाल खान के अलावा मुकेश तिवारी, राजेश दहिया, ऋषभ अरोड़ा जैसे सितारे हैं.फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन फर्स्ट लुक ने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है. कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म खुद को एक ऐसे विषय से जोड़ रही है, जो भारतीय सिनेमा और न्यायिक इतिहास दोनों में लंबे समय से चर्चा का केंद्र रहा है.
कानूनी रस्साकशी के बीच आया फर्स्ट लुक
यह फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सलमान खान ने इस फिल्म के निर्माण और रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सलमान खान का आरोप है कि यह फिल्म उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और उनके ‘पर्सनालिटी राइट्स’ का उल्लंघन करती है. हालांकि, मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म किसी व्यक्ति विशेष पर कीचड़ उछालने के लिए नहीं, बल्कि बिश्नोई समाज की उस प्रतिज्ञा और न्याय की अनसुनी गाथा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजुअल्स के साथ दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

