Friday, June 12, 2026
Homeबिज़नेससौर ऊर्जा-10: 3 KW का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन-कौन से...

सौर ऊर्जा-10: 3 KW का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन-कौन से उपकरण चलेंगे, कैसे लगवाऊं?


Last Updated:

Solar Energy Series 10th Story: न्‍यूज18हिंदी की सौर ऊर्जा-सोलर पैनल्‍स सीरीज की आखिरी 10वीं स्टोरी में पढ़िए पाठक पी सिंह नेगी के पूछे गए सवाल का जवाब. सीईईडब्‍ल्‍यू की प्रोग्राम लीड भावना त्‍यागी से जानते हैं कि 3 KW का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन-कौन से उपकरण चलेंगे, कैसे लगवाएं? पूरी जानकारी…

Zoom

. सौर ऊर्जा-10: 3 KW का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन-कौन से उपकरण चलेंगे, कैसे लगवाऊं? पूरी जानकारी दें

Solar Energy Series 10th Story: सौर ऊर्जा, सोलर पैनल और सौर बिजली को लेकर पिछले 10 दिनों से चल रही महासीरीज में आपने बहुत सारी जानकारियां हासिल कर ली होंगी. आपको 9वीं कहानी में बताया था कि केंद्र सरकार पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवॉट के सोलर पैनल सिस्टम पर सबसे ज्यादा सोलर सब्सिडी दे रही है. इतना बड़ा सिस्टम एक मध्यमवर्गीय परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है. इसी क्रम में न्यूज18 हिंदी की इस सीरीज को शुरू से पढ़ रहे पी सिंह नेगी ने अपना सवाल भेजा है, जिस पर इस महासीरीज की आखिरी स्टोरी की जा रही है.

आज सौर ऊर्जा-सोलर पैनल सीरीज की आखिरी और 10वीं स्टोरी में आइए जानते हैं नेगी जी के सवाल ‘मैं अपने घर में 3 किलोवॉट का सिस्टम कैसे लगवा सकता हूं? इसके बारे में पूरी जानकारी दीजिए.. का जवाब सीईईडब्ल्यू की एक्सपर्ट भावना त्यागी के माध्यम से…

भावना त्यागी कहती हैं कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और साफ बिजली का स्त्रोत है. केंद्र और राज्य सरकारें भी इस ऊर्जा को बढ़ावा दे रही हैं और लोगों को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बना रही हैं. सोलर पैनल सिस्टम को छत पर लगा सकते हैं जो धूप से बिजली बनाकर आपके घर की जरूरतों को पूरा कर सकता है. एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए 3 किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम पर्याप्त होता है.

3 किलोवॉट के सिस्टम के लिए कितनी बड़ी छत चाहिए?

भावना त्यागी बताती हैं कि घर में 1 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने के लिए कम से कम 10 वर्ग मीटर जगह की जरूरत होती है. ऐसे में 3 किलोवॉट के सोलर सिस्टम के लिए करीब 30 वर्ग मीटर जगह की जरूरत पड़ेगी.इस तरह देखें तो एक 100 वर्ग गज के घर की कुल जगह मीटर में 83 वर्ग मीटर होती है लेकिन उसमें सोलर पैनल लगाने के लिए जगह कम बचती है. क्योंकि छत का एक बड़ा हिस्सा पानी की टंकी, सीढ़ी और छाया में चला जाता है.

ऐसे में 83 वर्ग मीटर में से आमतौर पर उपयोग करने लायक छत का क्षेत्रफल सिर्फ 55-58 वर्ग मीटर ही बचता है. हालांकि अगर किसी की छत पर कमरे या अन्य चीजें भी बनी हैं तो यह क्षेत्रफल घट जाता है. ऐसे में बची हुई जगह के हिसाब से ही उतने किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाया जा सकता है.

3 किलोवॉट का सिस्टम कितनी बिजली पैदा करता है .

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments