Friday, June 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानटीएडी मंत्री खराड़ी ने शहरी सेवा शिविर का किया शुभारंभ: एक...

टीएडी मंत्री खराड़ी ने शहरी सेवा शिविर का किया शुभारंभ: एक महीने तक 13 से अधिक काम एक ही जगह होंगे – Dungarpur News




डूंगरपुर में राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के लोगों को राहत देने के उद्देश्य से शुक्रवार से सेवा शिविर शुरू हो गए हैं। ये शिविर एक महीने तक एक ही स्थान पर आयोजित किए जाएंगे, जहां 13 से अधिक प्रकार के कार्य किए जा सकेंगे। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान का प्रयास किया जाएगा। नगर परिषद कार्यालय में जिले के प्रभारी एवं टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने इन शिविरों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर देशलदान, सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व सभापति अमृत कलासुआ, महामंत्री पंकज जैन सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि पहले ग्रामीण शिविरों के माध्यम से गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान किया गया। अब शहरी क्षेत्र के लोगों की तकलीफें दूर करने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री ने आगे कहा कि इन शिविरों से एक ही जगह पर लोगों के कई तरह के काम पूरे होंगे। इनमें सड़क, बिजली, पानी से जुड़ी समस्याएं, जमीन का पट्टा, नकल और अन्य प्रकार के कार्य शामिल हैं। सभी कार्यों का निस्तारण शिविर के माध्यम से होगा और लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि डूंगरपुर शहरी क्षेत्र में ये शिविर 15 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार मध्यम और कमजोर वर्ग को बड़ी छूट मिलेगी, जिसमें छोटे प्लॉट या दुकान पर अधिक छूट प्रदान की जाएगी। शिविरों में जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, फ्रीहोल्ड, लीज मुक्ति, भू-उपयोग परिवर्तन, उप-विभाजन और पुनर्गठन सहित विभिन्न सेवाओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क, नाली, सीवर, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव, आवारा पशुओं की धरपकड़, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, कुसुम योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लेकर उनका समाधान किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments