नरसिंहपुर जिले के बरमान रेत घाट पर गुरुवार को नर्मदा नदी में डूबने से दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋतिक चड़ार (21) और अभिषेक चड़ार (21) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त उनकी बहन तट पर ही मौजूद थी, लेकिन घटना से बेखबर थी। घटनाक्रम के अनुसार, ऋतिक चड़ार अपनी बहन रिया का कॉलेज में दाखिला कराने करेली आया था। वहां उसका ममेरा भाई अभिषेक चड़ार भी उनके साथ हो गया। कॉलेज का काम निपटाने के बाद तीनों बाइक से गुंदरई जाने के लिए निकले थे। रास्ते में वे बरमान में रुके और रेतघाट गए। दीपेश्वर मंदिर के पास अभिषेक और ऋतिक नदी में नहाने उतरे, जबकि रिया किनारे पर बैठ गई। फोन पर परिजनों को बताया नहाने गए पर लौटे नहीं नदी में नहाने उतरे दोनों भाई जब काफी देर तक वापस नहीं आए, तो किनारे बैठी रिया चिंतित होने लगी। इसी बीच अभिषेक के मोबाइल पर परिजनों का फोन आया। रिया ने फोन उठाकर बताया कि भाई नहाने गए हैं और अभी तक लौटे नहीं हैं। यह सुनकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। तीन घंटे में परिजनों ने खोजे दोनों शव रिया को खुद भी काफी देर तक भाइयों के डूबने का अंदाजा नहीं था। फोन पर बात होने के बाद उसने स्थानीय निवासियों और नाविकों को सूचित किया। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद करीब 2-3 घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए जा सके। शुक्रवार को जिला अस्पताल में दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों युवकों के शव उनके गृह ग्रामों में पहुंचे, तो पूरे गांव में शोक छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
बहन किनारे पर इंतजार करती रही, भाई नर्मदा में डूबे: नरसिंहपुर के बरमान रेत घाट में हुआ हादसा – Narsinghpur News
RELATED ARTICLES

