आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के सहाई सकतपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने करीब 6 बजे शव देखकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछनेरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। मृतक की पहचान, शरीर पर मिले कई संकेत मृतक की पहचान व्यारा, अछनेरा निवासी जय सिंह सोलंकी पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह के रूप में हुई है। मृतक ने लाल चेक शर्ट पहन रखी थी और उसके हाथ पर “Love” लिखा टैटू बना हुआ था। मौके से सीएस आहूजा शास्त्रीपुरम का एक गेट पास भी मिला है, जिस पर मृतक का नाम अंकित था। इसके अलावा एक सिम कार्ड और चाबी बरामद हुई, जबकि नकदी नहीं मिली। जानकारी के अनुसार, जय सिंह की शादी करीब 12 वर्ष पहले शशि से हुई थी और उनका 8 वर्षीय पुत्र है। मृतक पहले साइंटिफिक लैब में कार्यरत था और हाल ही में ओम फैक्ट्री में काम कर रहा था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, शरीर पर चोट के निशान मिलने की भी चर्चा है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
आगरा में सड़क किनारे मिला युवक का शव: हाथ पर ‘Love’ टैटू और लाल चेक शर्ट से हुई पहचान, परिवार ने जताई हत्या की आशंका – Achhnera(Agra) News
RELATED ARTICLES

