Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअमेठी के मुसाफिरखाना में विवाहिता ने लगाई फांसी: पति टीजीटी परीक्षा...

अमेठी के मुसाफिरखाना में विवाहिता ने लगाई फांसी: पति टीजीटी परीक्षा देने गया था, पंखे से फंदे पर लटकी मिलीं – Amethi District News




अमेठी के मुसाफिरखाना कस्बे के वार्ड नंबर 4 में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 32 वर्षीय श्वेता शर्मा, पत्नी दुर्गेश शर्मा के रूप में हुई है। इस घटना से उनके दो बच्चों ने अपनी मां को खो दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह काफी देर तक श्वेता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जब दरवाजा खोलकर देखा गया तो श्वेता पंखे से फंदे पर लटकी मिलीं। बताया जा रहा है कि मृतका के पति दुर्गेश शर्मा विकासखंड क्षेत्र के पलिया चंदापुर विद्यालय में अनुदेशक पद पर कार्यरत हैं। वह बुधवार को टीजीटी परीक्षा देने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घटना के समय घर में श्वेता के साथ उनके दो बच्चे और ससुर मौजूद थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments