इंग्लैंड से आए विदेशी श्रद्धालुओं के एक दल ने गुरुवार को मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन किए। सभी श्रद्धालु पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। मां शारदा के दर्शन करने के बाद विदेशी मेहमान सतना जिले के सिद्धेश्वर धाम कैमा पहुंचे। यहां चल रही हनुमंत कथा में उन्होंने बड़ी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। इस कथा का वाचन बड़ा अखाड़ा मैहर के प्रसिद्ध संत श्री 1008 वल्लभ शरण जी महाराज कर रहे थे। कथा खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने संत श्री वल्लभ शरण जी महाराज से आशीर्वाद लिया और भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर बातचीत की। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अरुण तनय मिश्रा भी विदेशी मेहमानों के साथ मौजूद रहे और उनका सहयोग किया। अब मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड से आए ये तीनों श्रद्धालु मैहर और सतना का अपना धार्मिक दौरा पूरा करने के बाद आगे की यात्रा के लिए श्री कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हो गए हैं।
Source link
इंग्लैंड से मैहर पहुंचे तीन विदेशी श्रद्धालु: मां शारदा के दर्शन किए, कैमा में सुनी हनुमंत कथा – Maihar News
RELATED ARTICLES

