Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में भीषण गर्मी: सुबह से दोपहर जैसी गर्मी, रात में...

लखनऊ में भीषण गर्मी: सुबह से दोपहर जैसी गर्मी, रात में वार्म नाइट का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – Lucknow News




लखनऊ में तड़के सुबह से तेज चटक धूप निकली है। इसके चलते उमस जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में तेज सतही गर्म हवा के झोंके चलते रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रात में वार्म नाइट का अलर्ट है। पारा सामान्य से अधिक होने के चलते भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 82 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी रही। वास्तविक से अधिक लग रहा तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में साइक्लोनिक प्रेशर होने के साथ में ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण वास्तविक तापमान आभासी तापमान से अधिक लग रहा है। इसके कारण समस्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अभी नाइट टेंपरेचर भी अधिक होगा। वार्म नाइट के बीच में स्थिति और भी खराब होगी। यहां पर एहतियात बरतना होगा। फिलहाल लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments