Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यबिहाररीना सर्राफ बनीं सनातन बोर्ड की मधुबनी जिला कोऑर्डिनेटर: धार्मिक- सांस्कृतिक...

रीना सर्राफ बनीं सनातन बोर्ड की मधुबनी जिला कोऑर्डिनेटर: धार्मिक- सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार का लिया संकल्प, बोलीं- महिलाओं को सनातन मूल्यों से जोड़ना प्राथमिकता होगी – Madhubani News




मधुबनी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलामंत्री रीना सर्राफ को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सनातन बोर्ड का मधुबनी जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार सुबह 9:00 बजे मधुबनी शहर के बड़ा बाजार स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रीना सर्राफ ने कहा कि सनातन धर्म की सेवा और उसके मूल्यों के संरक्षण के लिए मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने एक सनातनी होने के नाते इस दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिले भर में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को सनातन धर्म के सिद्धांतों, परंपराओं और संस्कारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। समाज में नैतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को सनातन बोर्ड से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। रीना सर्राफ ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है, जो मानवता, सेवा, करुणा और सद्भाव का संदेश देती है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments