Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअमरपाटन सिविल अस्पताल में लिफ्ट नहीं: तीन मंजिला इमारत में मरीज...

अमरपाटन सिविल अस्पताल में लिफ्ट नहीं: तीन मंजिला इमारत में मरीज परेशान; स्ट्रक्चर तैयार पर सेवा शुरू नहीं – Maihar News




मैहर जिले के अमरपाटन स्थित 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की तीन मंजिला इमारत में लिफ्ट की सुविधा न होने के कारण खासकर बुजुर्ग, गंभीर और दुर्घटना में घायल मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल भवन में पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, महिला एवं पुरुष जनरल वार्ड जैसे महत्वपूर्ण विभाग अलग-अलग मंजिलों पर संचालित होते हैं। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को बार-बार सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। मरीजों को स्ट्रेचर के सहारे सीढ़ियों से ले जाना पड़ता अस्पताल में लिफ्ट लगाने के लिए पूरा ढांचा (स्ट्रक्चर) तैयार कर लिया गया है, लेकिन अब तक लिफ्ट स्थापित नहीं की गई है और न ही इसकी सेवा शुरू हो पाई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि करोड़ों रुपए की लागत से बने अस्पताल में यह बुनियादी सुविधा अनुपलब्ध है। स्थानीय समाजसेवी जीतेश द्विवेदी ने बताया कि लिफ्ट का ढांचा पिछले वर्ष ही तैयार हो गया था, लेकिन सुविधा आज तक शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जल्द लिफ्ट सुविधा शुरू करने की मांग कई बार मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के सहारे सीढ़ियों से ले जाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द लिफ्ट सुविधा शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में बीएमओ डॉ सतनामी ने भी स्वीकार किया कि लिफ्ट का ढांचा तैयार है, लेकिन सेवा अब तक शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है और लिफ्ट का जल्द शुरू होना आवश्यक है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में लिफ्ट जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments