मध्य प्रदेश के कटनी जिले से वन्यजीवों की गतिविधि सामने आई है। ढीमरखेड़ा तहसील के शाहडार जंगल में मंगलवार देर शाम एक तेंदुआ शिवलिंग के पास स्थित पेड़ पर आराम करता नजर आया। इस घटना ने क्षेत्र में कौतूहल पैदा कर दिया है। मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह उसी शिवलिंग मंदिर के पास का है, जहां कुछ समय पहले एक बाघ देखा गया था। बीते 18 और 19 फरवरी की दरमियानी रात शाहडार गांव के पास इसी शिवलिंग पर एक बाघ अपना सिर रखकर नतमस्तक होता दिखाई दिया था। वन विभाग ने गश्त बढ़ाई नए वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ ग्रामीण इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ अन्य इसे जंगल में वन्यजीवों की सामान्य गतिविधि मान रहे हैं, क्योंकि यह क्षेत्र घने जंगल के भीतर आता है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में बाघ की दस्तक के बाद से ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई थी। विभाग फिलहाल इस नए वीडियो की सत्यता और इसके समय की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
Source link
कटनी में शिवलिंग के पास पेड़ पर दिखा तेंदुआ: 5 महीने पहले बाघ ने माथा टेका था; वन विभाग अलर्ट, गश्त बढ़ाई – Katni News
RELATED ARTICLES

