Thursday, May 21, 2026
Homeबॉलीवुडपति से झगड़े के बाद ससुराल से भागीं, बेटे के साथ पहुंची...

पति से झगड़े के बाद ससुराल से भागीं, बेटे के साथ पहुंची मायके, ‘गवाही’ ने बदल दी जिंदगी!


Last Updated:

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर अपनी 1988 की फिल्म ‘गवाही’ से जुड़ी इमोशनल यादें बयां कीं. एक्ट्रेस ने बताया कि वह दौर उनकी शादीशुदा जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था, जब वे मानसिक रूप से टूट चुकी थीं और बेटे अजान के साथ अपनी मां के घर रह रही थीं. उन्होंने मुश्किल वक्त में अपनी पहचान के लिए कम बजट की कोर्टरूम ड्रामा को चुना. कठिन सफर में उनकी मां ने उनके बेटे की जिम्मेदारी संभालकर उनका पूरा साथ दिया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो अक्सर अपनी पुरानी यादें और अनसुने किस्से फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उन्होंने हाल में अपनी 1988 की फिल्म ‘गवाही’ को याद किया और बताया कि कैसे यह फिल्म उनके निजी जीवन के एक बेहद कठिन दौर से जुड़ी हुई है.

जीनत ने खुलकर बात करते हुए बताया कि यह उस दौर की बात है जब उनके बड़े बेटे अजान का जन्म हो चुका था और छोटा बेटा जहान अभी होने वाला था. उस समय उन्हें लगता था कि शादी और परिवार उनकी जिंदगी को खुशियों से भर देंगे. लेकिन, धीरे-धीरे उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां बढ़ने लगीं और वह मानसिक रूप से काफी टूट चुकी थीं.

Dev anand zeenat ama

हालात इतने बिगड़ गए कि जीनत अपने बड़े बेटे अजान को साथ लेकर साउथ बॉम्बे अपनी मां के घर रहने चली गईं. वो पहले तो ग्लैमर की दुनिया से दूर जाना चाहती थीं, लेकिन जब निजी जिंदगी में मुश्किलें बढ़ीं, तो उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें अपनी पहचान एक कलाकार के तौर पर वापस पानी होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dev anand, Zeenat Aman, Raj Kapoor, Zeenat aman affair, Dev anand Zeenat aman, Zeenat aman raj kapoor affair, raj Kapoor Zeenat aman secret love

कशमकश के बीच जीनत के पास फिल्म ‘गवाही’ का ऑफर आया. यह एक कम बजट की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी. इसके प्रोड्यूसर विवेक वासवानी और डायरेक्टर अनंत बलानी ने जीनत को कहानी इस तरह सुनाई कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के तनाव के बावजूद तुरंत फिल्म के लिए हां कह दिया.

Dev anand, Zeenat Aman, Raj Kapoor, Zeenat aman affair, Dev anand Zeenat aman, Zeenat aman raj kapoor affair, raj Kapoor Zeenat aman secret love

मुश्किल घड़ी में जीनत की मां उनके लिए सबसे बड़ी ढाल बनीं. मां ने न केवल जीनत को हौसला दिया, बल्कि उनके छोटे बेटे अजान की जिम्मेदारी भी पूरी तरह संभाल ली. जीनत का कहना है कि अगर उस वक्त उनकी मां का साथ न मिलता, तो शायद वो दोबारा कभी कैमरे के सामने नहीं लौट पातीं.

zeenat aman

फिल्म ‘गवाही’ में जीनत ने जाह्नवी कौल नाम की एक ऐसी महिला का रोल प्ले किया था, जिस पर मर्डर का इल्जाम होता है. उनका किरदार एक अमीर बिजनेसमैन की सेक्रेटरी का था, जिसे समाज ‘दूसरी औरत’ की नजर से देखता था. उस बिजनेसमैन की रहस्यमयी मौत के बाद पूरी कहानी कोर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है.

zeenat aman, zeenat aman photoshoot, zeenat aman family, zeenat aman movies, लेटेस्ट फोटोशूट

फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई में ही हुई थी और इसमें शेखर कपूर और आशुतोष गोवारिकर जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी काम किया था. जीनत ने बताया कि हाल में जब उन्होंने इस फिल्म को दोबारा देखा, तो उन्हें महसूस हुआ कि यह फिल्म अपने समय से काफी आगे की थी.

zeenart aman

जीनत अमान के लिए ‘गवाही’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके खुद को दोबारा समेटने और खड़े होने की कहानी है. एक्ट्रेस का पोस्ट बताता है कि पर्दे पर हमेशा मुस्कुराने वाले सितारों के पीछे भी एक स्ट्रगल छिपा होता है, जिससे लड़कर वो और मजबूत बनते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments