Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपुल से गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो लोगों की मौत: एक...

पुल से गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो लोगों की मौत: एक युवक जबलपुर रेफर; बटियागढ़ के पास ब्रेक फेल होने से हादसा – Damoh News



दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात बटियागढ़ के पास गेवलारी पुलिया पर गिट्टी से भरा एक डंपर बेकाबू होकर नीचे जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है।

.

चश्मदीदों के मुताबिक, गिट्टी से भरा डंपर बक्सवाहा की तरफ से आ रहा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। अचानक डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया और डंपर पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया।

एक युवक जबलपुर रेफर, अंधेरे से रेस्क्यू में दिक्कत

हादसे में घायल शहजाद नाम के युवक को पहले बटियागढ़ और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को अंदेशा है कि एक और युवक अभी भी गिट्टी के ढेर के नीचे दबा हो सकता है। अंधेरा होने की वजह से पुलिस को राहत और बचाव कार्य चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मृतकों की पहचान अभी बाकी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक मारे गए दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और मौके पर मौजूद गिट्टी को हटाने का काम जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments