Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यबिहारसड़क हादसे में अररिया के शख्स की भागलपुर में मौत: बालू...

सड़क हादसे में अररिया के शख्स की भागलपुर में मौत: बालू लाने जमुई जा रहा था, खगड़िया में ट्रक खलासी का हुआ एक्सीडेंट – Bhagalpur News




खगड़िया में सड़क हादसा हुआ, जिसमें अररिया के रामपुर कोदरकट्‌टी गांव निवासी मंजा टुडू घायल हो गए थे। शनिवार रात भागलपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। मंजा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और ट्रक में खलासी का काम करता था। उसकी मौत से पत्नी और छोटे बच्चे का सहारा छिन गया है। मृतक के भाई अंजू ने बताया कि मंजा टुडू ट्रक का खलासी था। जो जमुई में बालू लाने निकला था। इसी दौरान खगड़िया में ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मंजा टुडू को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था। खगड़िया पुलिस ने फोन पर दी सूचना
भाई अंजू ने कहा कि खगड़िया पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि मंजा टुडू गंभीर रूप से घायल है और उसे मायागंज अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में भागलपुर के लिए रवाना हुए। 12 बजे जब परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी चांदनी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। भाभी मेरी मुर्म ने बताया कि मंजा टुडू की शादी 2020 में हुई थी। दंपती का एक छोटा बच्चा भी है। कम उम्र में पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चे के सामने अब जीवनयापन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बरारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments