मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 17 मई को किया जाएगा। शहर के तीन परीक्षा केन्द्रों पर कुल 1277 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगी।
.
नोडल अधिकारी एवं परीक्षा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 10:30 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। परीक्षा केन्द्रों पर जूते और मोजे पहनकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी केवल चप्पल या सैंडल पहनकर ही प्रवेश कर सकेंगे।
परीक्षा एक सत्र में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किसी भी प्रकार की घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बेल्ट, बालों में लगाने वाले क्लचर, बक्कल और हाथ के बैंड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना वर्जित रहेगा। परीक्षार्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकेंगे।
113 में कंट्रोल रूम बनाया
परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की त्रि-स्तरीय जांच की जाएगी। पहले चरण में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। वहीं सभी परीक्षा केन्द्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कलेक्टर कार्यालय में डिजिटल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 17 मई को सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लगातार कार्य करेगा। कंट्रोल रूम का संचालन अधीक्षक जिला कार्यालय आर.आई. भगत के निर्देशन में होगा।
शिकायत एवं सुझाव के लिए कंट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 0751-2446214 तथा अधीक्षक कलेक्ट्रेट आर.आई. भगत के मोबाइल नम्बर 9425135143 पर संपर्क किया जा सकता है।

