Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशविधायक बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंची मैथली ठाकुर: रामलला...

विधायक बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंची मैथली ठाकुर: रामलला का दर्शन किया,बोलीं-राममंदिर का दर्शन दिव्य अनुभूति – Ayodhya News




बिहार की लोक गायिका और अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी चुनावी जीत के बाद अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। विधायक के रूप में यह उनकी पहली अयोध्या यात्रा थी, जिसे उन्होंने अविस्मरणीय और सौभाग्यपूर्ण बताया। मैथिली ने यह भी कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया वह उनके लिए बहुत बड़ी बात है।वह धार्मिक गानों की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंची हैं।अयोध्या के अनेक स्थानों पर उनके गीतों की शूटिंग होगी और वह बेहद जल्द उनके दर्शकों तक पहुंचेगी। मैथिली ठाकुर ने अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए और सरयू के तट पर अपनी श्रद्धा अर्पित की. उन्होंने रामलला के भव्य मंदिर में राम दरबार के दर्शन किए. मैथिली ने कहा, “राम दरबार और पूरे परिसर को देखना एक दिव्य अनुभव रहा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” हनुमानगढ़ी और कनक भवन में दर्शन किया
रामलला के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी और कनक भवन में भी विशेष पूजन किया. शाम के समय मैथिली सरयू तट पर होने वाली भव्य आरती में शामिल हुईं और मां सरयू का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि वे अपने क्षेत्र अलीनगर की जन समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय हैं और विकास कार्यों को गति दे रही हैं. मैथिली ने अपनी आगामी योजना का खुलासा करते हुए कहा कि उनका मुख्स फोकस युवाओं के स्किल डवलेपमेंट पर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments