Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमांडू के जहाज महल की तर्ज पर बनेगा धार स्टेशन: निचली...

मांडू के जहाज महल की तर्ज पर बनेगा धार स्टेशन: निचली मंजिल पर पार्किंग और वेटिंग रूम; ऊपरी मंजिल पर होंगे रेलवे प्लेटफॉर्म – Dhar News



तिरला में बनेगा छोटा स्टेशन, लोकल ट्रेनों का होगा ठहराव।

धार में इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत बन रहे नए रेलवे स्टेशन को मांडू के ऐतिहासिक जहाज महल की तर्ज पर डिजाइन किया जा रहा है। इसका थ्रीडी चित्र भी जारी कर दिया गया है।

.

स्टेशन की संरचना दो मंजिला होगी। निचली मंजिल पर यात्रियों के लिए गाड़ी पार्किंग और प्रतीक्षालय की सुविधा होगी। प्रतीक्षालय को अनारक्षित, तृतीय श्रेणी, एसी और नॉन-एसी श्रेणियों में विभाजित किया गया है। टिकट काउंटर भी यहीं स्थित होंगे।

सुविधा के लिए बनेंगे रैंप और लिफ्ट यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए ऊपरी मंजिल पर जाना होगा। इसके लिए एसकेलेटर और लिफ्ट की सुविधा दी जा रही है। साथ ही सीढ़ियां और रैंप भी बनाए जा रहे हैं। स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार रतलाम रोड पर सुनारखेड़ी फाटक क्रॉसिंग के सामने होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के साथ ऐतिहासिक वास्तुकला का संगम देखने को मिलेगा।

पहली मंजिल पर होगा रेलवे स्टेशन ​​​​​​​रेलवे स्टेशन की संरचना ऐसी होगी कि निचली मंजिल पर पार्किंग और अन्य सुविधाएं रहेंगी, जबकि प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को एक मंजिल ऊपर चढ़ना होगा। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था की जा रही है।

तिरला में लोकल ट्रेनों का होगा ठहराव धार से 12 किलोमीटर दूर तिरला एक छोटा रेलवे स्टेशन भी बनेगा, जहां लोकल ट्रेनों का ठहराव होगा। धार और छोटा उदयपुर रेल परियोजना के अंतर्गत दोनों ट्रैक लाइनों को अलग-अलग रखा गया है, ताकि ट्रैफिक सुचारु बना रहे। वही आगे की जमीन अधिग्रहण को लेकर भी चर्चा की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments