Thursday, May 14, 2026
Homeबॉलीवुडदिशा पाटनी के रूमर्ड BF तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर को कहा भाई,...

दिशा पाटनी के रूमर्ड BF तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर को कहा भाई, भड़के लोग


Last Updated:

दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और पॉपुलर पंजाबी पॉपस्टार तलविंदर ने टोरंटो में हुए पाक सिंगर हसन रहीम के कॉन्सर्ट के क्लिप्स शेयर किए थे. इन क्लिप्स में वो दोनों एक दूसरे को भाई कहकर गले लगाते दिख रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को दोनों की ये दोस्ती और भाईचारा कुछ खास रास नहीं आय़ा है. अपना गुस्सा और नाराजगी जाहिर करते हुए नेटिजेंस ने तलविंदर को गद्दार तक कह डाला है. लोगों ने पंजाबी सिंगर को याद दिलाया कि ये वही हसन रहीम हैं जिन्होंने पिछले साल पहलगाम हमले में पाकिस्तान के शामिल होने का सुबूत मांगते हुए ऑपरेशन सिंदूर की खुलेआम आलोचना की थी.

Zoom

तलविंदर पर भड़के भारतीय फैंस

नई दिल्ली. दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर पिछले साल सुर्खियों में थे. नुपूर सेनन की शादी में वो एक्ट्रेस संग पहली बार बिना मास्क के दिखे थे. इन दिनों 28 साल के पंजाबी सिंगर एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार वो अपने किसी गाने या गर्लफ्रेंड की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में तलविंदर ने कनाडा के टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के कॉन्सर्ट में एंट्री की थी. जैसे ही इस कॉन्सर्ट के वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए लोग तलविंदर की आलोचना करने लगे.

टोरंटो में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के साथ स्टेज शेयर किया और उन्हें अपना भाई कहा. वायरल वीडियो में हसन और तलविंदर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए उन्हें भाई कहकर एक दूसरे को गले लगा रहे हैं. तलविंदर ने कहा कि दोनों में बहुत प्यार है लेकिन वो पहली बार मिल रहे हैं.

हसन रहीम ने की थी भारत विरोधी टिप्पणी

अब जैसे ही सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड का ये वीडियो सामने आया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने पंजाबी सिंगर को याद दिलाया कि हसन रहीम वही पाकिस्तानी सिंगर हैं जिन्होंने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना की थी. उन्होंने अपने पोस्ट में पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के सुबूत मांगते हुए कहा था कि भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर अमानवीय है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments