Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबिहारमधेपुरा में युवक पिटाई के बाद लापता: परिजनों ने सड़क जाम...

मधेपुरा में युवक पिटाई के बाद लापता: परिजनों ने सड़क जाम कर बरामदगी की मांग की, चोरी का आरोप – Madhepura News




मधेपुरा के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के श्रीनगर वार्ड छह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद उसके संदिग्ध तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। युवक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों ने घैलाढ़ मुख्य चौराहे को करीब एक घंटे तक जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में एएसपी प्रवेंद्र भारती के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। श्रीनगर गांव निवासी बिदन सादा का पुत्र सुधीर सादा 13 मई की शाम घरेलू सामान खरीदने घैलाढ़ बाजार गया था। युवक को बांधकर बेरहमी से मारपीट आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दिलीप मंडल, दीपक मंडल, रोहित मंडल और विजेंद्र मंडल समेत कुछ अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और विजेंद्र मंडल के घर ले गए। वहां युवक को बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद रोहित मंडल ने सुधीर पर छह माह पहले घैलाढ़ बाजार से बाइक और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। इसी आरोप में उसकी पिटाई की जा रही थी। भाई के अपहरण और गायब किए जाने की शिकायत दर्ज कराई परिजनों के अनुसार अगले दिन जब वे दोबारा आरोपी के घर पहुंचे तो सुधीर वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद युवक के भाई विपिन सादा ने घैलाढ़ ओपी में आवेदन देकर भाई के अपहरण और गायब किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष ज्योतिष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ के लिए दीपक मंडल को हिरासत में लिया। हालांकि काफी देर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद लोगों ने घैलाढ़ मुख्य चौराहे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और युवक की जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच टेक्निकल सेल की मदद से की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments