Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में बिजली मिस्त्री की मौत: पोल पर चढ़कर काम कर...

भोजपुर में बिजली मिस्त्री की मौत: पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लगा झटका – Bhojpur News




भोजपुर में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। काम के दौरान हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक दिलराज कुमार(43) नवादा के अनाइठ मोहल्ला(वार्ड नंबर 43) के रहने वाले थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव की है। भाई राजू कुमार ने बताया कि बिजली खराब होने के बाद ब्रह्म बाबा के पास पोल पर चढ़कर लाइन बना रहा था। उसके साथ नीचे दो कर्मी भी मौजूद थे। लाइन बनाने के दौरान शट डाउन लिया गया, अचानक पोल में लाइन आ गई। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल हो गए। राजद नेता रघुपति यादव और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने चार भाई और दो बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां गायत्री देवी, पत्नी संतोषी कुमारी, दो पुत्री दिव्यांशी, श्री और एक पुत्र हर्ष है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments