Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहारसहरसा नगर आयुक्त साइकिल से पहुंचे समाहरणालय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

सहरसा नगर आयुक्त साइकिल से पहुंचे समाहरणालय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर मनाया नो व्हीकल डे – Saharsa News




सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा गुरुवार सुबह साइकिल से समाहरणालय पहुंचे। उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद उन्होंने यह पहल की। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ मनाने और साइकिल या पैदल चलने की अपील की थी। एक सरकारी अधिकारी के तौर पर उन्होंने इस अपील का पालन करते हुए गुरुवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया। साइकिल से ही नगर निगम कार्यालय लौटे सुबह करीब 10 बजे श्री झा साइकिल से सहरसा कलेक्ट्रेट पहुंचे और विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। बैठकों के बाद वे साइकिल से ही नगर निगम कार्यालय लौटे। उन्होंने कहा कि ऐसी छोटी पहल से ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। एक दिन साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनाने की अपील नगर आयुक्त ने बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनानी चाहिए। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे महीने या सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। नगर आयुक्त की इस पहल की शहर में सराहना हो रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments