Tuesday, May 12, 2026
Homeदेशममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस अरेस्ट, नौकरी के बदले लिए...

ममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस अरेस्ट, नौकरी के बदले लिए फ्लैट्स और पैसे


होमताजा खबरदेश

ममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस अरेस्ट, नौकरी के बदले लिए फ्लैट्स और पैसे

Last Updated:

सुजीत बोस को मंगलवार सुबह विशेष अदालत (स्पेशल कोर्ट) में पेश किया जाएगा, जहां ED उनकी हिरासत की मांग कर सकती है.

Zoom

सुजीत बोस को ईडी ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई नगरपालिका भर्ती घोटाले के संबंध में की है. सूत्रों के मुताबिक, सुजीत बोस पर आरोप है कि उन्होंने करीब 150 लोगों को नौकरी दिलवाई थी. जांच में सामने आया है कि नौकरी दिलाने के बदले फ्लैट और भारी रकम ली गई थी.

ईडी सूत्रों के अनुसार, कैश मैनेजमेंट का काम गौतम नाम का एक शख्स देखता था. गौतम के यहां से पहले छापेमारी में करीब 3 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं, इस मामले में मौजूदा टीएमसी विधायक और पूर्व मंत्री रतिन घोष को भी ईडी ने पूछताछ के लिए समन किया था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए. सूत्रों के मुताबिक, ईडी इससे पहले भी रतिन घोष को कई बार समन भेज चुकी है, लेकिन वह पूछताछ में पेश नहीं हुए.

ED की जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर नौकरी दिलाने के बदले उन्हें फ्लैट्स के रूप में सीधे अवैध संपत्ति (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) मिली, जिनका पता एजेंसी ने लगा लिया है. इसके अलावा, उनके नियंत्रण वाले बैंक खातों में भारी मात्रा में नकद जमा होने के भी सबूत मिले हैं, जिनकी जांच जारी है. गिरफ्तारी के बाद ED अब इस पूरे भर्ती घोटाले में पैसों के लेन-देन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है. सुजीत बोस को मंगलवार सुबह विशेष अदालत (स्पेशल कोर्ट) में पेश किया जाएगा, जहां ED उनकी हिरासत की मांग कर सकती है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments