Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यदिल्लीयूपी-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें: सहारनपुर में 10 गाड़ियां बहीं;...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें: सहारनपुर में 10 गाड़ियां बहीं; बिहार में 4 फ्लाइट डायवर्ट-18 लेट, ट्रेनें फंसी; पंजाब में ओले गिरे


  • Hindi News
  • National
  • Weather Rajasthan MP UP Jharkhand Rain Heatwave Uttarakhand Himachal Rain Snowfall

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में गर्मी के बीच 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 विमान डायवर्ट किए गए। जबकि 18 फ्लाइट लेट रही। इससे करीब 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। इससे इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। एक दिन पहले चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर समेत 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे हैं। वहीं, मोहाली में तेज बारिश हुई।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए…

नौतपा में छोटे बच्चों को रखें सेफ: बाहर भेजते हुए ध्यान रखें 7 बातें, आइसक्रीम की जगह पिलाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

देश के कई शहरों में इन दिनों टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस के पार है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकती है। उनकी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव करके उन्हें हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

मानसून 7 दिनों में केरल पहुंचेगा

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है।

IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून की बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का करीब 90% रह सकती है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।

मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है।

राज्यों से बारिश-ओले गिरने की तस्वीरें…

पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे।

पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को बर्फबारी हुई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बारिश के बाद पहाड़ी से गिरे मलबे में बाइक दब गई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बारिश के बाद पहाड़ी से गिरे मलबे में बाइक दब गई।

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में ओले गिरने से सेब की फसल खराब हो गई।

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में ओले गिरने से सेब की फसल खराब हो गई।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बारिश के बीच ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बारिश के बीच ओले गिरे।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

31 मई:

  • हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 4 जून तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।
  • उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।

1 जून:

  • बिहार में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और ओला गिरने का अलर्ट जारी किया है।
  • IMD ने तमिलनाडु में भी शुक्रवार और शनिवार को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है।

राज्यों में मौसम का हाल

1. राजस्थान: आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने से 10 डिग्री तक पारा गिरा

राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। शुक्रवार को चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली में बारिश के साथ ओले गिरे। जिसके कारण तापमान 10 डिग्री तक कम हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

2. मध्यप्रदेश: ग्वालियर समेत 9 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, भोपाल में गर्मी से राहत मिलेगी

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हुई। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 9 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

3. उत्तर प्रदेश: 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान से 31 मौतें; पारा 10°C तक गिरा

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। इससे इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

4. बिहार: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 मौतें: 4 फ्लाइट डायवर्ट-18 लेट, ट्रेनें फंसी

बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 विमान डायवर्ट किए गए। जबकि 18 जोड़ी फ्लाइट लेट रही। इससे करीब 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर ट्रेनें भी घंटों फंसी रहीं। पूरी खबर पढ़ें…

5. चंडीगढ़-पंजाब: आज 13 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, पठानकोट में ओले गिरे

पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे। वहीं, मोहाली में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला समेत पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments