Friday, May 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने DCM में मारी टक्कर: ड्राइवर की...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने DCM में मारी टक्कर: ड्राइवर की मौत, मेरठ से प्रयागराज जाते समय हुआ हादसा – Sambhal News




संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में एक डीसीएम ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा बहजोई थाना क्षेत्र के बंजरपुरी अंडरपास के पास हुआ, जहां मेरठ से प्रयागराज जा रही डीसीएम पीछे खड़े ट्रक में जा घुसी। मृतक की पहचान आगरा निवासी किशनवीर (31) पुत्र पातीराम के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही और करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को चालक की मौत की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मिली। वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और किशनवीर की पहचान की। हादसे में ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया- सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने ट्रक और डीसीएम को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments