Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआजमगढ़ में दिन में ही छाया अंधेरा: घने कोहरे के कारण...

आजमगढ़ में दिन में ही छाया अंधेरा: घने कोहरे के कारण दिन में ही लाइट जलाकर चलती दिखी गाड़ियां – Azamgarh News


आजमगढ़ मे कोहरे का असर आठवें दिन भी जारी रहा। घने कोहरे के कारण दिन में ही अंधेरा छाया रहा। जिले में घने कोहरे के कारण दिन में चलने वाली गाड़ियां लाइट जला कर चल रही है। बुधवार से जिले में कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। मंगलवार को दोपहर 2 घंटे के लिए

.

वहीं कोहरे के कारण दृश्यता तीन मीटर ही रह जा रही है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता नजर आ रहा है।

जिले में लोग ठिठुरते हुए अपने गंतव्य स्थलों को आते जाते दिखे। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इस मौसम का असर बसों और रेलों पर भी पड़ रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में दूर दराज जाने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। 4 घंटे में अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंचने वाली बसें 6 घंटे से 7 घंटे में पहुंच रही हैं। इसका मुख्य कारण घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी का कम होना है।

आजमगढ़ में घने कोहरे के बीच निकलती गाड़ियां।

जिले में घने कोहरे के कारण ही गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत भी हो गई। और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग मेरठ के रहने वाले थे जो वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। जिस कारण यह हादसा हो गया।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में और घना कोहरा पड़ेगा इसके साथ ही सर्दी भी पड़ेगी। कोहरे का असर सड़कों पर भी पड़ा है।

यही कारण है कि 6 दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में एक कार घने कोहरे के कारण पेड़ से जा टकराई थी। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई थी। वहीं जिला प्रशासन रैन बसेरे को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दे चुका है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में लगातार अलाव और रैन बसेरे का निरीक्षण कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments