Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबिजनौर में गर्मी का कहर, दोपहर में सूनी सड़कें: अमानगढ़ टाइगर...

बिजनौर में गर्मी का कहर, दोपहर में सूनी सड़कें: अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पानी में राहत तलाशते दिखे बाघ और हाथी; बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी – Bijnor News




बिजनौर जिले में शनिवार को भी भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर में शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। लोग घरों में रहने को मजबूर रहे, जबकि कई इलाकों में बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी। जिले में मई की शुरुआत से ही गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। बीच-बीच में हुई हल्की बारिश और हवाओं से कुछ दिनों तक राहत जरूर मिली थी, लेकिन पिछले कई दिनों से लगातार तापमान ऊंचा बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि शनिवार दोपहर अचानक चली हल्की ठंडी हवा से कुछ देर के लिए राहत महसूस की गई। गर्मी से बचने के लिए लोग कर रहे उपाय भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़ा और टोपी लगाकर बाहर निकल रहे हैं। वहीं आइसक्रीम, जूस, नींबू पानी और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से लोग बच रहे हैं, जिसके चलते दोपहर में बिजनौर शहर की सड़कें लगभग खाली दिखाई दीं। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या कम रही। कारोबार और मजदूरों पर असर गर्मी का असर कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बाजारों में सन्नाटा रहने से दुकानदार खाली बैठे नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत उन मजदूरों को हो रही है, जो तपती धूप में काम करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी का असर वन्यजीवों पर भी देखने को मिला। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और हाथी पानी पीते और उसमें चहलकदमी करते नजर आए। वन्यजीव पानी में रहकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। तीन दिन का तापमान रिकॉर्ड कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के अनुसार जिले में पिछले तीन दिनों का तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया— 20 मई: अधिकतम 41.0°C, न्यूनतम 23.6°C 21 मई: अधिकतम 41.2°C, न्यूनतम 23.8°C 22 मई: अधिकतम 40.6°C, न्यूनतम 23.9°C वहीं सापेक्ष आर्द्रता 80 से 86 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई, जिससे उमस और अधिक बढ़ गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments