मोरड़ी मिल में आयोजित कार्यशाला।
उदयपुर मार्ग के मोरड़ी स्थित एलएनजे डेनिम प्लांट में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का विधिवत आगाज किया गया।
.
इस उपलक्ष्य में उदयपुर संभाग से क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रशांत कुमार सिन्हा एवं उनकी टीम ने एक कार्यशाला का आयोजन किया।
विस्तार से दी योजना की जानकारी
इस कार्यशाला में बांसवाड़ा की सभी प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया।
बांसवाड़ा सिंटेक्स, बीएमडी, आरएसडब्ल्यूएम लोधा आदि प्लांट से कई प्रतिनिधि इकट्ठा हुए और उन्होंने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
मोरड़ी मिल में आयोजित कार्यशाला।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रशांत कुमार सिन्हा के साथ उनकी टीम के अधिकारी जीएल नागदा, पीसी देशारी, महेश दबगर, ललित भाटी और अनित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि यह योजना औद्योगिक कर्मचारियों और उद्योग दोनों के हित की योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को उद्योग की मुख्य धारा से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ महाप्रबंधक अरविंद मिश्रा ने सभी अतिथियों के स्वागत के साथ शुरू किया। जबकि व्यापार प्रमुख राजेश सिंह द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

