Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में पटाखों के आठ गोदाम सील: दीपोत्सव से पहले लाइसेंस...

इंदौर में पटाखों के आठ गोदाम सील: दीपोत्सव से पहले लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन और सुरक्षा उपायों में पाई गई लापरवाही – Indore News


इंदौर में पटाखा दुकानों के लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन और सुरक्षा संबंधी उपायों में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। मोरोद स्थित पटाखों के आठ गोदाम सील किए गए हैं।

.

एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि जिन पटाखों गोदामों में कार्रवाई की गई है। उनमें भागचंद बोदोमल, बालाजी एजेंसी, क्लासिक फायर वर्क्स, प्रभु प्रकाश, नरेश चावला, जयप्रकाश सुखियानी, सतनाम फायर वर्क्स और राजकुमार ईश्वरदास के गोदाम शामिल है।

दरअसल इन पटाखा दुकानदारों-गोदाम संचालकों को बार-बार सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी इनके द्वारा निर्देशों की अवहेलना की गई। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने तुरंत सील किए आठ पटाखा गोदाम।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments