Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानमहात्मा गांधी स्कूल डीग में विज्ञान मेला: दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का...

महात्मा गांधी स्कूल डीग में विज्ञान मेला: दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्रों ने दिखाए मॉडल – Deeg News


महात्मा गांधी राजकीय स्कूल डीग में विज्ञान मेले में बच्चों ने किया मॉडलों का प्रदर्शन।

महात्मा गांधी राजकीय स्कूल डीग में विज्ञान मेले के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसकी जानकारी प्रिंसिपल नीरज कुमार शर्मा ने दी।

.

मेले की थीम ‘स्टेम फॉर विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ रखी गई है। मेला प्रभारी वाइस प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य छैल बिहारी शर्मा के मार्गदर्शन में क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मौखिक अभिव्यक्ति के चार चरण – विशिष्ट, दीर्घ, दृश्य श्रव्य और त्वरित चक्र शामिल थे। क्विज प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में कीर्तिका शर्मा, रिया और लव दीक्षित पहुंचे।

स्टूडेंट्स ने अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प जैसे विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए।

प्रिंसिपल भगवान दास के मार्गदर्शन में सीनियर मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने सतत कृषि, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, जल संरक्षण, मनोरंजक गणितीय मॉडल, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प जैसे विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए।

सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार और भोजन-पानी की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अपने मॉडल और दो फोटो के साथ स्थानीय स्कूल में सुबह 10 बजे मौजूद होने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments