Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहारनाबालिग को किया किडनैप, नशा देकर लाया किशनगंज: रेड लाइट एरिया...

नाबालिग को किया किडनैप, नशा देकर लाया किशनगंज: रेड लाइट एरिया में किशोरी की सूचना पर छापेमारी, 2 नाबालिग समेत हिरासत में 14 लोग – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज के कुख्यात खगड़ा रेड लाइट एरिया में बुधवार शाम देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई। किशनगंज पुलिस और पटना स्थित एक एनजीओ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों समेत 8 महिलाएं और 6 पुरुषों को हिरासत

.

एक नाबालिग लड़की की सूझबूझ और साहस ने इस कार्रवाई की नींव रखी। दरभंगा निवासी पीड़िता को कुछ दिन पहले खगड़ा रेड लाइट एरिया लाया गया था, जहां उसे जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। लड़की ने एक आगंतुक से मोबाइल फोन मांगकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद किशनगंज एसपी और सदर थाना की टीम हरकत में आई।

रेड लाइट एरिया से नाबालिग समेत कई युवतियां बरामद

कई थानों की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

छापेमारी में बहादुरगंज, पहाड़कट्टा सहित कई थानों की पुलिस, महिला पुलिसकर्मी और सादे लिबास में अधिकारी शामिल थे। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, कई लोग मौके से फरार हो गए। एक दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी कर कई संदिग्धों को पकड़ा गया।

नाबालिग को किया किडनैप, नशा देकर लाया किशनगंज

मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा रेलवे स्टेशन से एक युवक ने लड़की को नशीला पदार्थ देकर अगवा किया और रात के अंधेरे में वाहन से किशनगंज लाया गया। दो दिन तक उसे अलग-अलग स्थानों पर रखा गया, फिर फोन पर सौदेबाज़ी के बाद खगड़ा रेड लाइट एरिया पहुंचाया गया।

पुलिस की छापेमारी के दौरान इलाके में मची अफरा-तफरी

पुलिस की छापेमारी के दौरान इलाके में मची अफरा-तफरी

देह व्यापार का पुराना अड्डा है खगड़ा

खगड़ा रेड लाइट एरिया का इतिहास करीब 100 साल पुराना है। शुरुआत में जहां नर्तकियों का मनोरंजन होता था, वही इलाका अब अवैध देह व्यापार का केंद्र बन चुका है।यहाँ नेपाल, असम, बंगाल, झारखंड और दिल्ली से लड़कियां लाकर तस्करी की जाती हैं। उन्हें बाद में सिलीगुड़ी, कोलकाता, पूर्णिया, पांजीपाड़ा जैसे शहरों में भेजा जाता है।

बीते वर्षों में कई छापेमारी

  • 12 सितंबर 2020: 3 युवतियां गिरफ्तार।
  • 14 मई 2022: दर्जनभर युवतियां हिरासत में, कुछ फरार।
  • 26 अप्रैल 2025: मुजफ्फरपुर से लापता युवती बरामद।
  • 2024: कटिहार से लाई गई नाबालिग, तीन महीने देह व्यापार के बाद भागी।

इन छापों के बाद कई बार दलालों ने अपना नेटवर्क दूसरे इलाकों में शिफ्ट कर दिया, लेकिन खगड़ा का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो जाता है।

एसपी ने की पुष्टि, कार्रवाई जारी

एसपी सागर कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि किया है। उन्होंने कहा है कि,

QuoteImage

नाबालिग की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। – सागर कुमार, एसपी​​​​​​, किशनगंज

QuoteImage

सूत्रों के अनुसार, हबीब, सोनू, रोज़ी, अजगर, मुन्नी, माया और चांदनी जैसे नाम स्थानीय संचालकों के रूप में सामने आए हैं। पुलिस इन नामों की पृष्ठभूमि खंगाल रही है। इसके बाद पुलिस फिर बड़े स्तर पर इन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments