Friday, May 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअशोकनगर में अगले 24 घंटे के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट: अधिकतम...

अशोकनगर में अगले 24 घंटे के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट: अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज; धूल भरी आंधी चलने की संभावना – Ashoknagar News



अशोकनगर में अगले 24 घंटे के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है।

अशोकनगर में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिम दिशा से 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

.

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

भोपाल मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर चेतावनी जारी की। सुबह से ही धूप-छांव का मौसम रहा। बादलों की आवाजाही से उमस भरी गर्मी में बढ़ोतरी हुई है। दोपहर में बादलों की मात्रा बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दोपहर को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 2 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब था। तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments