नरसिंहपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत अवैध शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर गाडरवारा की अमर शांति कॉलोनी, जमाड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपियों के कब्जे से कुल 50 पेटी देशी शराब जब्त की गई, जिसमें 30 पेटी देशी मसाला शराब और 20 पेटी देसी प्लेन शराब शामिल है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक जायलो कार भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 12.5 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों के नाम गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हीरालाल बाथरे (निवासी खमतरा, नरसिंहपुर), मुकेश कुर्मी (निवासी शास्त्री वार्ड गाडरवारा, नरसिंहपुर) और आयुष मिश्रा (निवासी शंकरगढ़, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, उप निरीक्षक अंकित रावत, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, परमानंद, आरक्षक रूपेंद्र चौबे, सुजीत बागरी, शिवम पटेल, दीपक राजपूत, बालकिशन रघुवंशी, यश मेहरा, अक्षय श्रीवास्तव, ऐश्वर्य वेंकट, सृजल भार्गव, शुभम चौधरी और महेंद्र बावरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
नरसिंहपुर में 3 आरोपी शराब तस्करी करते गिरफ्तार: पुलिस ने 50 पेटी देसी शराब और कार जब्त की – Narsinghpur News
RELATED ARTICLES

