Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजमीन बंटवारे के लिए रिश्वत लेने वाला पटवारी निलंबित: दतिया कलेक्टर...

जमीन बंटवारे के लिए रिश्वत लेने वाला पटवारी निलंबित: दतिया कलेक्टर ने की कार्रवाई; 30 हजार रुपए लेते वीडियो वायरल हुआ था – datia News



दतिया में जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में गोविन्दपुर हल्के के पटवारी हरपाल सिंह लोधी को कलेक्टर ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

.

मामला गोविन्दपुर मौजा के सर्वे नंबर 745 की जमीन से जुड़ा है। आवेदक लल्लू कुशवाहा व गुन्नू कुशवाहा ने जनसुनवाई में शिकायत की थी कि पटवारी हरपाल सिंह लोधी ने भूमि बंटवारा कराने के एवज में उनसे 30 हजार रुपए ले लिए। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ताओं ने इसकी वीडियो क्लिप भी कलेक्टर के समक्ष पेश की।

शिकायत की गंभीरता और प्रमाणों को देखते हुए कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय तहसील बडोनी रहेगा।

अधिकारियों का कहना है कि पटवारी का यह कृत्य न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन है बल्कि प्रशासन की छवि भी धूमिल करता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments