Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपिता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या: जबलपुर में दो बेटों ने...

पिता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या: जबलपुर में दो बेटों ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव; दोनों आरोपी गिरफ्तार – Jabalpur News


बेटों ने पिता की हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर शव नहर में फेंका था।

जबलपुर में पारिवारिक विवाद में बेटों ने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

.

घटना जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर मझगवां थाना क्षेत्र के अगरिया गांव की है। मंगलवार को बुढरी की बड़ी नहर में ग्रामीणों को शव दिखा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान गिरानी कुमार चक्रवर्ती के रूप में हुई है।

10 किमी दूर ले जाकर फेंका शव मझगवां थाना प्रभारी हरदयाल उदय सिंह ने बताया कि गिरानी के दोनों बेटे संतोष चक्रवर्ती (28 ) और अजय चक्रवर्ती रोजाना होने वाले पारिवारिक विवाद और गाली-गलौज से परेशान थे। सोमवार को पिता और बेटों में विवाद इतना बढ़ गया कि बेटों ने पिता की हत्या कर दी। शव को 10 किमी दूर ले जाकर नहर में फेंक दिया।

लोग बोले- घरेलू कलह ने खुशियां मातम में बदली ग्रामीणों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले तक पूरा परिवार राखी त्योहार की तैयारियों में जुटा था। लेकिन घरेलू कलह ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

यह खबर भी पढ़ें

सिवनी में पत्नी का शव बाइक पर ले जाना पड़ा

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले अमित यादव को अपनी पत्नी का शव बाइक से बांधकर ले जाना पड़ा, क्योंकि हादसे के बाद किसी ने मदद नहीं की। यह घटना 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुई। इसका वीडियो अब सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments